पूरनपुर: तहसील परिसर में भाकियू ने मासिक पंचायत कर किसानों की समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों की समस्याएं जैसे बिजली की समस्या,पशुओं की समस्या, बाढ आने से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग,सीतापुर अस्पताल में मरीजों को हो परेशानी ऐसी कई समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।