पूरनपुर: गांव नारायणपुर में रंजिशन घर में घुसकर की मारपीट, पीड़िता ने पुलिस की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी गीता देवी पत्नी नेवाराम ने सोमवार को बताया कि कुछ माह पूर्व बच्चों का विवाद हो गया था। जिसका कुछ लोगो ने समझौता करा दिया था। आरोप है कि उसका पुत्र रविवार को पडोस में दावत में गया था। तभी रवि और आनंद ने गाली गलौज कर उसकी पिटाई कर उसके बाद घर में घुसकर मारपीट की।