पूरनपुर: गांव भगवन्तापुर में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवन्तापुर निवासी हरिओम ने कहासुनी के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए। उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया