जमुई: अपराध की योजना बनाते हथियार और कारतूस के साथ चार युवकों को पुलिस ने बड़ीबाग के पास से किया गिरफ्तार, एक कार जब्त
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 गुप्त सूचना के आधार पर जमुई पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चार युवकों को एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक भागने में कामयाब रहा। साथ ही एक कार भी जब्त किया गया है। उक्त जानकारी रविवार की देर शाम प्रेस वार्ता के दौरान जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी है।