जमुई: लछुआड़ रोड पर झरझरिया वाहन के पलटने के बाद रेडिवाटर के पानी से झुलसा चालक का शरीर, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 लछुआड़ रोड में रविवार को तेज रफ्तार झरझरिया वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में झरझरिया वाहन के रेडिवाटर का पानी गिरने से चालक का शरीर बुरी तरह झुलस गया। जहां डॉक्टर मृत्युंजय कुमार द्वारा इलाज किया गया है। घायल चालक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के हांसडीह गांव निवासी अब्दुल रसीद अंसारी के रूप में हुई है।