जमुई: जमुई में अलग-अलग जगहों से उत्पाद विभाग ने 2 तस्कर और 1 शराबी को किया गिरफ्तार, 25 लीटर चुलाई शराब जब्त
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 समाहर्ता के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने विभिन्न जगहों से दो शराब तस्कर और एक शराबी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनो तस्कर के पास से कुल 25 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया।कागजी प्रक्रिया पूरी कर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा रविवार की दोपहर बाद गिरफ्तार दोनो तस्कर और एक शराबी को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।