जमुई: जमुई के एक गांव में नाबालिग ने खाई चूहा मारने वाली दवा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। काफी देर के बाद जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद परिजन द्वारा नाबालिग को आनन-फानन में इलाज के लिए रविवार की दोपहर बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल नाबालिग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।