जमुई: सिंगारपुर गांव के पास कार की ठोकर से बाइक सवार महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 जमुई- खैरा मुख्य मार्ग पर सिंगारपुर गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार गिद्धौऱ के गंगरा गांव निवासी एक महिला ब्यूटी कुमारी बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।