जमुई: जमुई डीएम राकेश कुमार ने लोकसभा चुनाव को ले कर्मियों का अवकाश किया रद्द
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन द्वारा मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने की तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राकेश कुमार द्वारा अगले आदेश तक समाहरणालय सहित अधीनस्थ कार्यालयों के अलावा तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के जिला स्तरीय एवं क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मियों की छुट्ट्री रद्द कर दी है।