जमालपुर में किराना दुकान की आड़ में गांजा तस्करी, 2.30 किलो के साथ आरोपी गिरफ्तार जमालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फुल्का गुमटी के समीप की गई, जहां किराना दुकान की आड़ में मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिल रही थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान