खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही: दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत श्री जी मार्ट और शिव जी स्वीट्स से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल
--
आगामी दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग एवं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अजय वर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने निवाड़ी स्थित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।
निरीक्षण के दौरान टीम ने श्री जी मार्ट, निवाड़ी से पतंजलि ब्रांड के घी का सैंपल लिया। इसके साथ ही शिव जी स्वीट्स, निवाड़ी पर कार्यवाही करते हुए मिठाई निर्माण में उपयोग किए जाने वाले मावा का सैंपल संग्रहित किया गया।अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं विक्रेताओं को गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एकत्र किए गए सभी सैंपलों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी भी सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) के तहत नियमानुसार कड़ा कानूनी कदम उठाया जाएगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों के सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर नकेल कसी जा सके।
CM Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari