जिला पदाधिकारी, श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (DCC - बैंकिंग)/जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिले में संचालित बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, जमा-ऋण अनुपात (CD Ratio), ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा के विस्तार तथा विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन पर आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए बैंकिंग सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति में सुधार सुनिश्चित करने को कहा।
विशेष रूप से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कार्यों की दैनिक आधार पर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बैंकिंग योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।
बैठक में बैंकिंग शाखा के कार्यों के प्रभावी अनुश्रवण हेतु वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार को प्रभार दिए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में संबंधित अधिकारी के स्वयं उपस्थित नहीं रहने तथा किसी प्रतिनिधि को भी नहीं भेजे जाने पर जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने सेंट्रल बैंक एवं यूको बैंक के जमा-ऋण अनुपात (CD Ratio) में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए नए बैंक शाखा खोलने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। बैंक अधिकारियों द्वारा भवन उपलब्ध कराए जाने पर शाखा खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही गई।
बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करें तथा आम लोगों को ऋण एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं का समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराएं। साथ ही योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बैठक मैं अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे।
Samrat Choudhary
#banking
#meeting
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 23, 2026