जैविक विधि से सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए लखीसराय के प्रगतिशील कृषक
लखीसराय, 23 सितम्बर 2026।
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), लखीसराय के तत्वावधान में जिले के 100 (एक सौ) प्रगतिशील कृषकों को राज्य स्तरीय कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जैविक विधि से सब्जी की खेती विषय पर व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त करने हेतु COE, चंडी, नालंदा के लिए भेजा गया।
इस कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के कृषकों को जैविक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से अवगत कराना तथा सब्जी फसलों के उत्पादन में जैविक खाद एवं जैव उर्वरकों का उपयोग, प्राकृतिक कीट-व्याधि प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जी उत्पादन जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करना है।
परिभ्रमण के दौरान कृषकों को जैविक विधि से सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीक, फसल प्रबंधन, जैविक इनपुट के उपयोग, कीट एवं रोगों के जैविक नियंत्रण तथा उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता बढ़ाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषकों को केंद्र में अपनाई जा रही तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
आत्मा, लखीसराय द्वारा आयोजित इस प्रकार के कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों में तकनीकी दक्षता एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करना, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना तथा कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना है।
इस अवसर पर कृषकों को प्रेरित किया गया कि वे परिभ्रमण के दौरान प्राप्त तकनीकी ज्ञान को अपने खेतों में अपनाएं तथा अन्य कृषकों के साथ भी साझा करें, जिससे जिले में जैविक एवं सुरक्षित सब्जी उत्पादन को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल सके।
Samrat Choudhary
#CMSamrat
Department of Agriculture, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 23, 2026