कुंडा: राजापुर गांव में ससुराल आए युवक की चाकू मारकर हत्या, मचा हड़कंप
महेशगंज क्षेत्र के राजापुर गांव में शनिवार दोपहर 2 बजे ससुराल आए युवक टिंकू शुक्ला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विवाद उनके साले (मामा के लड़के) दीपक पांडे से हुआ, जिसने आवेश में आकर टिंकू पर हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।