कोडरमा: कोडरमा में नव नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई
सिविल सर्जन कार्यालय सभागार, कोडरमा में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम बुधवार को 12 बजे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हाल ही में नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को आयुष्मान भारत सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।