कोडरमा: 108 एंबुलेंस कर्मी मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे, 19 जून को समाहरणालय में कैंडल मार्च
झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ कोडरमा जिला इकाई के द्वारा मंगलवार को उपायुक्त को एक आवेदन देकर संघ के द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन की जानकारी दी गई है। संघ के महामंत्री ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से कार्य कर रहे हैं 108 एंबुलेंस कर्मियों पर पूर्व और वर्तमान की संस्था के द्वारा लगातार अत्याचार एवं शोषण किया जा रहा है।