कोडरमा: कोडरमा में 2 से 18 जुलाई तक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, स्टेशन पर पहुंचेगी लाईफलाईन एक्सप्रेस
कोडरमा जिला प्रशासन कोडरमा और इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लाईफलाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन 2 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। यह शिविर कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास लगाया जाएगा, जहाँ ओ.पी.डी. सेवा हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी।