कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक आयोजित, कई निर्देश जारी
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में राजस्व एवं राजस्व संग्रह से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में विभिन्न विभागों—उत्पाद, निबंधन, परिवहन, वन प्रादेशिक, वाणिज्य कर, भू-राजस्व, नगर परिषद, खनन, कृषि बाजार समिति, सहकारिता अंकेक्षण, मत्स्य विभाग एवं विद्युत विभाग—द्वारा राजस्व संग्रह की वर्तमान स्थिति जानकारी ली।