कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज ने मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया, संचालन के लिए दिए निर्देश
कोडरमा जिला अंतर्गत नगर परिषद् झुमरी तिलैया स्थित नवनिर्मित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया एवं पुस्तकालय में प्रस्तावित सुविधाओं की व्यवस्था की जानकारी ली।