कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने साइबर ठगी के पैसे QR कोड पर मंगाने के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
साइबर अपराधियों से सांठगांठ कर ठगी के रुपयों को अपने क्यूआर कोड में मंगाने वाले चेन्नई में चाट की दुकान चलाने वाले मरकच्चो निवासी राजकुमार साव को कोडरमा पुलिस ने मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, दो पासबुक समेत अन्य दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है