डायल-112 की तत्परता से सड़क हादसे में घायल 3 लोगों की बची जान
मुरैना/ पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देशन में संचालित डायल-112 सेवा आमजन की सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।
बुधवार को थाना सिहौनिया क्षेत्र के बहादुरपुरा गांव के पास एक इलेक्ट्रिक ऑटो की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना दोपहर 1:39 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही थाना सिहौनिया क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक जयबीर सिंह एवं पायलट धर्मेन्द्र ने घायल व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में पाया।
डायल-112 जवानों ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तीनों घायलों को तुरंत एफआरव्ही वाहन से शासकीय अस्पताल मुरैना पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी, जिससे उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।
#Morena #Dial112 #MorenaPolice #RoadAccident #Sihoniya #EmergencyService #MadhyaPradeshPolice #MorenaNews