महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
मुरैना। बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। मार्कंडेश्वर मंदिर से शुरू हुई रैली मुख्य बाजारों से होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार उमेश अवस्थी को ज्ञापन सौंपा गया।
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी गैस तथा खाद्य वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में कमी, आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने, जमाखोरों और मुनाफाखोरों पर सख्त कार्रवाई तथा गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत पैकेज की मांग की गई। किसानों को डीजल पर विशेष अनुदान देने की भी मांग रखी गई।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।मुख्य रूप से उपस्थित रहे शहर जिलाध्यक्ष गजेंद्र जाटव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिकरवार,संगठन महासचिव कुलदीप यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी हितकिशोर गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष भैय्यन खान मैवाती,पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस अब्दुल रहमान अब्बासी,रामस्वरूप माहौर,प्रदेश सचिव शशि कैमौर,महिला जिलाध्यक्ष नजमा खां, आशा बेपुरिया,हरिराम पचौरीया,मुरैना श्योपुर लोकसभा राजकुमार पाठक, पूर्व प्रदेश सचिव मनीष उपाध्याय,महेंद्र महेश्वरी, गोपाल कौशल, पूर्व पार्षद अजित सिकरवार,पूर्व जनपद सदस्य रामधार गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली,महेश मावई, प्रदेश महासचिव रामचित्र महाना, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल प्रदीप रजक,अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहीश खान,रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद रजक, फतेह राठौर, पार्षद शैलू सिकरवार, पार्षद बलबीर दौनेरिया,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमराज मुद्गल,समस्या निवारण प्रकोष्ठ नरेश यादव, नारायण माहौर,पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष हिसाबीलाल प्रजापति,उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ राठौर, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष राकेश राठौर,सुभाष माहौर, पवन जोशी, मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धिराम बाथम, सुखलाल रजक, मंडल अध्यक्ष शिवम राठौर, जिला प्रवक्ता अवनीश कटारे,जिला महासचिव राठौर, जिला महामंत्री विनोद राठौर, इकबाल पठान,रामअवतार माहौर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन मदनपुरिया,मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, सुरेंद्र खटीक,शिवम अग्रवाल,भोलू कुशवाह,रवि प्रजापति,मोतीलाल श्रीवास,आशीष जगतपूर सम्मि खान,कुलदीप भदौरिया,बबलू खान,सीताराम अर्गल,भूपेंद्र घुरैया,सोमेश शर्मा,मोनू कुशवाह,बबलू राठौर, पप्पू दीक्षित,लोकेश राठौर,सौरभ निर्मला देवी, गुड्डी जोशी, चंद्रसेन राठौर,सूरज राजावत,लालू तोमर अर्जुन सिंह, प्रभाकर शर्मा, महेश प्रजापति, मंटु शर्मा, अर्पण सिंह सिकरवार, कुश राठौर, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह लोहिया, रामवीर यादव, कुलदीप भदौरिया,आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।