बारां: सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक ने अंतर्राज्यीय बॉर्डर नाके का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Baran, Baran | Oct 26, 2025 अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा एवं पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर ने रविवार को शाहबाद क्षेत्र में अंतर्राज्यीय मार्ग पर स्थापित बॉर्डर नाका/चेक पोस्ट बेंहठा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।