बारां: खेड़ी श्यामपुरा गांव के लोगों ने सड़क नहीं होने पर किया प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
Baran, Baran | Oct 27, 2025 तहसील क्षेत्र के खेडी श्यामपुरा गांव में ग्रामीणों ने सड़क सीसी निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने सड़क सीसी नाली निर्माण नहीं होने पर अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद 20-25 साल पहले गांव में सड़क बनी थी उसके बाद से सड़क का निर्माण नहीं हुआ।