बारां: कॉविड स्वास्थ्य सहायकों ने सरकार द्वारा सीएचए को नौकरी नहीं देने पर अंता उपचुनाव के विरोध की दी चेतावनी
Baran, Baran | Oct 26, 2025 राजस्थान अखिल कॉविड स्वास्थ्य सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह बासरोटा के निर्देश पर कोविड स्वास्थ्य सहायकों की लंबित मांगों का समाधान नहीं करने पर कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने रविवार को अंता के उपचुनाव का विरोध करने की चेतावनी दी है। साथ ही सरकार द्वारा जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं करने पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा का समर्थन करने की बात कही है।