हुज़ूर: भोपाल पहुंचे कंप्यूटर बाबा, प्रदेश की गौशालाओं की दयनीय स्थिति सुधारने के लिए सोमवारा चौक पर मांगी भिक्षा
Huzur, Bhopal | Sep 25, 2025 महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा प्रदेश में जनजागरण अभियान की कड़ी में गुरुवार को भोपाल पहुँचकर सोमवारा चौक पर भिक्षा मांगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की गोशालाओं की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। कंप्यूटर बाबा ने बताया कि जल्द ही वे “गौ माता न्याय यात्रा निकालेंगे जो नर्मदापुरम से शुरू होकर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेगी|