हुज़ूर: भोपाल में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹84000 का जुर्माना वसूला
Huzur, Bhopal | Sep 25, 2025 ग्वालियर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आरटीओ भोपाल ने होशंगाबाद रोड और रायसेन रूट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 84 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। बिना परमिट, फिटनेस और टैक्स के चल रहे एक ड्राइविंग स्कूल वाहन सहित तीन पीयूसी वाहन जब्त किए गए।