हुज़ूर: भोपाल में मां-बेटी छत से गिरीं, दोनों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Sep 25, 2025 भोपाल के निशातपुरा स्थित राजवंश कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया। 30 वर्षीय गौरी सिसोदिया अपनी एक साल की बेटी ओनी को लेकर छत पर टहलने गई थी। कुछ देर बाद दोनों नीचे गिर पड़े। परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में मां-बेटी को पीपुल्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गौरी को मृत घोषित कर दिया, जबकी बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया|