टीकमगढ़: जिला जेल, किशोर न्याय बोर्ड, बाल गृह, ग्राम तखा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, न्यायाधीश सुनीता गोयल ने किया निरीक्षण
जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में जिला जेल,श्रेया बाल गृह टीकमगढ़,ग्राम तखा,किशोर न्याय बोर्ड, टीकमगढ़ मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायाधीश सुनीता गोयल द्वारा जिला जेल एवं श्रेया बाल गृह का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाने पीनी की सामग्री, साफ सफाई, स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली।