शिवपुरी नगर: शिवपुरी में एक तरफा प्यार में घर में घुसकर नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला, फिर छत से लटका कर नीचे पटका; हालत बेहद नाजुक
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार सुबह एक सनकी युवक ने घर में अकेली 17 साल की नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह रही कि हमले से बचने के लिए जब लहूलुहान लड़की छत की तरफ भागी, तो आरोपी वहां भी पहुंच गया।