हथुआ: मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा: मीरगंज में तैयारी पूरी, सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं
सीएम के आगमन को लेकर मीरगंज में तैयारी पूरी कर ली गई है. हेली पैड से लेकर सड़क मार्ग तक चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. शुक्रवार को पूरे दिन हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता सीओ विकेश कुमार, बीडीओ कुमार प्रशांत, उचकागांव थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर सीएम के सुरक्षा को लेकर एक–एक बिंदु पर चर्चा करते रहे।