माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने जानकी मंदिर, पुनौरा धाम, सीतामढ़ी का परिभ्रमण किया और माँ सीता की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ सीता का जीवन त्याग, साहस, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। पुनौरा धाम का विकास धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने, रामायण सर्किट को विकसित करने, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन और बेहतर प्रबंधन पर विशेष बल दिया। तत्पश्चात अहालुवालिया कंस्ट्रक्शन के सभा कक्ष में पीपीटी के माध्यम से मंदिर निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी माननीय राजपाल महोदय को दी गई। मौके पर माननीया प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, माननीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर सहित माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद श्रीमती रेखा कुमारी, माननीया विधायक श्रीमती गायत्री देवी, माननीय विधायक श्री सुनील कुमार पिंटू, माननीय विधायक श्री बैद्यनाथ प्रसाद, माननीय विधायक श्री पंकज मिश्रा, माननीय विधायक प्रो नागेंद्र राउत, माननीय विधायक श्री रामेश्वर महतो समेत अन्य माननीय तथा जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, डीडीसी श्वेता भारती के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Sitamarhi, Bihar | Nov 4, 2026