महोबा: जिला महिला अस्पताल में जीपीएफ में कथित लाखों के गबन की चर्चा, ऑडिट के बाद उठे सवाल
Mahoba, Mahoba | Aug 15, 2026 जिला महिला अस्पताल में कर्मचारियों के जीपीएफ में कथित लाखों रुपये के गबन का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि ऑडिट के दौरान जीपीएफ खातों में अनियमितता सामने आई। विभागीय अधिकारी के मुताबिक अपर निदेशक कार्यालय बांदा से अभिलेखों का मिलान होने के बाद ही कथित गबन की सच्चाई और वास्तविक धनराशि स्पष्ट होगी।