कसिया: लबनिया में फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिलाओं के झुंड को मारी टक्कर, एक महिला की स्थिति नाजुक
पटहेरवा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर स्थित लबनिया में हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रही महिलाओं के झुंड को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में इंदु देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी गणेश निवासी मखुआ थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सीएचसी तमकुहीराज पहुँचाया। जहां से मेडिकल कालेज रेफर हो गयी है।