कसिया: कुशीनगर में विश्व शांति सद्भावना पद यात्रा का शुभारंभ, 3 दिवसीय कार्यक्रम में बुद्ध पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के बाबा साहब आप्टे नगर सिरसिया रामपुर के सम्राट अशोक सोशल वेलफेयर सोसाइटी ग्रामीण इकाई के तत्वाधान में विश्व शांति को लेकर सद्भावना पद यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भंते महेंद्र ने सिरसिया में बुद्ध की पूजा अर्चना के साथ किया। और कहा कि विश्व में शांति की स्थापना बुद्ध की शिक्षाओं का अनुपालन करने से संभव है।