कसिया: कुशीनगर के प्रेमवलिया में प्रदेश के कृषि मंत्री ने आनन्दराम जयपुरिया स्कूल का फीता काटकर किया शुभारंभ
प्रदेश के कृषि और कृषि शिक्षा प्रौद्योगिकी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर के प्रेमवलिया में नव निर्मित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल का शुभारंभ फीता काटकर किया। उन्होंने विद्यालय की पुस्तिका का विमोचन की और बच्चों को नैतिक, संस्कारिक, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि दो से ढाई महीने में एअरपोर्ट से उड़न शुरू होगा।