कसिया: तरयासुजान पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान थाने के SHO राजप्रकाश सिंह ने उपनिरीक्षक प्रभात यादव व अंकित सिंह की पुलिस टीम के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त राजेश प्रसाद पुत्र गया प्रसाद निवासी जवही हरबल्लभ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है।