कसिया: दीनापट्टी मुसहर बस्ती में डिप्टी कमिश्नर ने चौपाल लगाई, समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश
कसया विकास खंड के मैनपुर के दीनापट्टी मुसहर बस्ती में डिप्टी कमिश्नर आर के मिश्र के अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें मुसहरों को सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने एवं उनके समग्र विकास, द्वियांग पेंशन, राशन कार्ड, जाब कार्ड, मुख्यमंत्री आवास, सभी प्रकार की पेंशन व अन्य योजनाओं की समीक्षा कर पत्रों को योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया।