टेहरोली: बम्हौरी के जुगल किशोर त्रिपाठी को मिला विद्या वाचस्पति सम्मान
बुंदेलखंड के साहित्यकार पं. जुगल किशोर त्रिपाठी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रयागराज में 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उन्हें काशी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से विद्या वाचस्पति सम्मान तथा प्रयागराज काव्य महाकुंभ में शब्दश्री सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य, शिक्षा, शोध और कला के क्षेत्र में योगदान पर मिला