सिरदला: चित्रकोली जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 236 लीटर विदेशी शराब-बियर के साथ तीन गिरफ्तार, कार जब्त
रजौली के बिहार-झारखंड सीमा स्थित चित्रकोली जांच चौकी पर रविवार को उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कार से विभिन्न कंपनियों की 236 लीटर विदेशी शराब-बियर बरामद की। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार जब्त की गई। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी 12 pm बजे उत्पाद इंस्पेक्टर श्री अमृत कुमार गुप्ता से प्राप्त।