बारां: संत शिरोमणि रविदास जयंती को लेकर सांसद कार्यालय पर भाजपा एससी मोर्चा की जिला बैठक संपन्न हुई
Baran, Baran | Jan 31, 2026 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बारां की जिला बैठक शनिवार को सांसद कार्यालय में भाजपा ज़िलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केन्द्र और राज्य संगठन के दिशानिर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पखवाड़ा कार्यक्रम मंे मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।