बारां: भाजपा की संगठनात्मक बैठक बारां जिले में सांसद कार्यालय पर संपन्न हुई
Baran, Baran | Jan 31, 2026 कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी बारां जिले की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मदन प्रजापत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्य की प्रभावी योजना, आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।