शहर के प्रताप चौक पर समस्त बारां शहर के द्वारा प्रतिभा के सम्मान में बारां शहर मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोहित सिंह हाडा (मुड़ली) ने लगातार 26 घंटे में लगभग 181 किलोमीटर की दौड़ लगाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया और बारां का राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ाया और बारां नाम रोशन किया।