पाली: शारदीय नवरात्र पर मूर्ति विसर्जन को लेकर एसडीएम एवं सीओ पाली ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Pali, Lalitpur | Oct 18, 2026 शारदीय नवरात्र पर होने वाले मूर्ति विसर्जन को लेकर उप जिला अधिकारी पाली घनश्याम भारतीय एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली राजेश कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम बंट स्थित तालाब एवं पाली स्थित नागोरी तालाब के विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने की सख्त निर्देश दिए।