सांगानेर: जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन तीन की लालकोठी योजना में बहुमंजिला इमारत को किया सील
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा जोन-3 में लालकोठी योजना में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के बनी 03 मंजिला अवैध बिल्डिंग की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई। जोन-14 में निजी खातेदारी की करीब 08 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों का पूर्णतः ध्वस्त किया गया।