सांगानेर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने सचिवालय से ली वीडियो कॉन्फ्रेंस, अधिकारियों को दिए निर्देश
जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्रिया गुहा ने बताया कि रोडवेज बसों में लगाए जा रहे पैनिक बटन एक अच्छी पहल है। इसका उपयोग कर महिलाएं किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रबन्धन को अवगत कराने में सक्षम होगी। इससे रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर और भी अधिक सुरक्षित होगा।