डिंडौरी: कलेक्टर ने बस स्टैंड, सब्जी मंडी और गल्ला गोदाम स्थल का निरीक्षण किया, नगर परिषद कर्मचारियों को निर्देश दिए
डिंडौरी कलेक्टर भदौरिया ने बस स्टैंड सब्जी मंडी और गल्ला गोदाम का रविवार सुबह 9:30 निरीक्षण कर बस स्टैंड में अतिक्रमण हटा कर साफ सफाई करने सब्जी मंडी में सब्जी की दुकानों मीट दुकानों को व्यवस्थित कर दूसरी जगह स्थानांतरित करने और गल्ला गोदाम स्थल पर एक सप्ताह के भीतर चौपाटी शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर परिषद कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।