भभुआ: भभुआ पुलिस लाइन केंद्र से बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत निकाला गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
Bhabua, Kaimur | Feb 22, 2026 रविवार को सुबह 8 बजे भभुआ पुलिस लाइन केंद्र से बिहार पुलिस सप्ताह अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकल गई। प्रभात फेरी कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में निकाला गया। शिक्षा का दीप जलाना है समाज से नशा मिटाना है। नशे का हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार ऐसे तमाम नारों के साथ शहर में जागरूकता अभियान प्रभात फेरी के माध्यम से निकाला है