सिरदला: फिर उसी बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, दो महीने में हुई दूसरी चोरी
Sirdala, Nawada | Aug 20, 2026 नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के खनपुरा पंचायत के परनपुर गांव में बुधवार-गुरुवार की देर रात चोरों ने फिर उसी बंद घर को निशाना बनाया, जिसमें करीब दो माह पहले भी चोरी हुई थी। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर जमकर तोड़फोड़ की और सामान खंगाला। गृहस्वामी महेश कपूर के पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि पूरा परिवार फिलहाल झारखंड के रामगढ़ जिले के कुज्जू में रहता है