ग्राम पंचायत टेमला में जल जीवन मिशन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
बड़वानी 22 अक्टूबर 2026/मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई जिला बड़वानी द्वारा सेगवाल 2 योजना के अंतर्गत सहयोगी संस्था कृषक सेवा संस्थान के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत 22 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत टेमला में एक दिवसीय लेखा संधारण प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं एसक्यूसी के कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान पानी समिति के सदस्यों को लेखा संधारण के महत्व और वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए कि वे पानी समिति से संबंधित समस्त रजिस्टरों एवं लेखा-जोखा को पूर्ण रखें तथा नियमित रूप से पानी समिति की बैठकें आयोजित करें। इस अवसर पर पीआईयू प्रबंधक (जनसहभागिता) द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स एकेडमी के प्रमुख दीपांशु द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्लंबिंग एवं जल संरक्षण का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्होंने घरों में जल को सुरक्षित रखने के उचित तरीके, गांव में वाल्वमैन एवं ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका तथा पानी के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का सफल मंच संचालन आईएसए परियोजना प्रबंधक द्वारा किया गया।
Barwani, Madhya Pradesh | Oct 22, 2026